देवल संवाददाता, आजमगढ़। थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि में से 13,840.23 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। शेष होल्ड धनराशि वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।
आवेदिका श्रीमती रिंकी गौड़ पत्नी सुरेन्द्र गौड़ निवासी ग्राम करीमुल्लाह पट्टी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके पति सुरेन्द्र गौड़ ने विदेश जाने के लिए एक एजेंट को 2.5 लाख रुपये दिए थे, किन्तु एजेंट द्वारा न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही धनराशि वापस की गई। इस संबंध में आवेदिका द्वारा दिनांक 22.06.2026 को साइबर शिकायत संख्या 23106260118487 दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से ई-मेल एवं वार्ता के माध्यम से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई कुल धनराशि में से 1,86,273.02 रुपये विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड धनराशि में से 13,840.23 रुपये MRM पोर्टल के माध्यम से दिनांक 07.11.2026 को पीड़ित सुरेन्द्र गौड़ के बैंक खाते में वापस कराए गए। शेष होल्ड धनराशि भी वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।
