देवल, ब्यूरो चीफ,बीना, सोनभद्र। बीना चौकी अंतर्गत बांसी विधुत विभाग के कार्यालय के सामने शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर शाम करीब 5.30 बजे के करीब बीना की ओर से कोयला लेकर जा रहा एक ट्रेलर का डाला खुलने से कई कुंतल कोयला हाईवे पर बिखर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी राहगीर इसके चपेट में नहीं आया। घटना के बाद वाहन मालिकों व देखरेख करने वालों के द्वारा कोयले को लोडर के माध्यम से हटवाया गया। बीना क्षेत्र अंतर्गत बांसी में एनसीएल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कोयला लदा ट्रेलर का डाला (ढक्कन) खुलने से सड़क पर कई टन कोयला बिखर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
