देवल संवाददाता, मऊ।सिकटिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान-जय किसान के उद्घोषक भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्र की जयंती बड़े ही श्रद्धा,उल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अभिषेक आदित्य,संयुक्त निदेशक गरिमा जायसवाल,रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जायसवाल, संयुक्त रेजिडेंशियल डायरेक्टर दीपिका जायसवाल,प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जब गांधी जी और शास्त्री जी की वेशभूषा धारण कर मंच पर कदम रखा तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बापू के तीन बंदरों की सजीव प्रस्तुति और दांडी मार्च पर आधारित मनमोहक लघु नाटिका ने सभी का मन मोह लिया।अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे ने कहा,गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग हमें सिखाता है कि सबसे बड़ी लड़ाई भी प्रेम और शांति से जीती जा सकती है।उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा जी ने कहा,शास्त्री की सादगी और उनका ओजस्वी नारा जय जवान,जय किसान' आज भी हर युवा के दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा भरता है।देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटिया,मऊ में गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति का रंग
अक्टूबर 02, 2026
0
Tags
