देवल संवाददाता, मऊ। परिवहन विभाग मऊ द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 को विशेष चेकिंग का कार्य किया गया तथा मार्ग पर अवैध रूप से संचालित एम्बुलेन्सों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 12 एम्बुलेन्स वाहनों को चेक किया गया जिसमे से 10 एम्बुलेन्स वाहनें सही हालत में संचालित पायी गयी तथा 02 एम्बुलेन्स मानक के अनुरूप नहीं पाये जाने पर चालान किया गया। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक जनमेजय यादव व प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।
