देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर के हिंदी सुबोध संस्थान के प्रधान कार्यालय लालगंज पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक समर बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए जय जवान-जय किसान का नारा दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर डॉ. सत्येन्द्र सिंह पूर्व प्राचार्य, मुनिन्द्रिका प्रसाद गिरी, विनय शंकर राय, सत्यप्रकाश दीक्षित, राजनाथ यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, गौरव कुमार रघुवंशी पूर्व सभासद, सत्येन्द्र सिंह, संजीव सिंह राजू , अमित कुमार साहू , अनूप साहू ,अमन कुमार साहू सहित संस्थान के अन्य लोग व नगरवासी उपस्थित रहे।
