कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम अकथरा नरायनपुर मे प्रकृति के प्रकोप का शिकार हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो बीती 7 तारीख की शाम को आई आंधी तूफान और बारिश से बचने के लिए बकरी चरा रहे 70 वर्षीय रामकिशोर कन्नौजिया बाग में पेड़ के नीचे पहुंच गए थे अचानक पेड़ की मोटी डाल टूटकर रामकिशोर के ऊपर गिर गई और लगभग बीस बकरियां भी दब गई जिनमें तीन की मौत हो गई थी। गांव और परिवार वाले पेड़ के नीचे दबे रामकिशोर कन्नौजिया को निकालकर इलाज के लिए अतरौलिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रकृति के दर्दनाक हादसे का शिकार रामकिशोर पुत्र फुल्लन की मौत के बाद दूसरे दिन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। बीती देर रात शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा और आज सुबह मृतक का अंतिम संस्कार रामबाग घाट पर किया जा रहा है। मृतक की पत्नी बदामा देवी, बच्चे दीपचंद, धूपचन्द, हरिश्चंद, दीपक, राज, श्यामसुंदर, भाई रामफेर कन्नौजिया का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि तेज आंधी पानी आने पर इनके साथ बकरी चरा रहे सभी बच्चे भाग कर घर आ गए और किस्मत के मारे हम लोग भी नहीं पहुंच पाए काश भाई साहब भी वहा बाग से घर आ गए होते तो आज जिन्दा होते। इस दौरान ग्राम प्रधान संतप्रसाद, पूर्व प्रधान जयंत निषाद, रामनगर पूर्वी से भीम आर्मी से घोषित जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी विनीता निषाद, बलराम निषाद, जयप्रकाश मौर्या सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
