देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं सोनभद्र की प्रवासी प्रभारी पूजा बिंद का रविवार को जनपद में आगमन हुआ। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजनों के साथ भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा ने की। बैठक में पिछड़े वर्ग के उत्थान, समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री पूजा बिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान, उत्थान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछड़ा वर्ग देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पार्टी का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रबुद्धजनों के सुझावों के माध्यम से संगठन और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ा मोर्चा समाज के प्रबुद्धजनों और आम जनमानस के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मोर्चा निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इस बैठक के माध्यम से समाज के लोगों के विचारों और सुझावों को जानने का अवसर मिला है। उन्होंने सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, मंजू गिरी ,जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ,शिवनाथ जायसवाल ,संजय केशरी ,रामकेश पाल,प्रेम पटेल,सुनीता पांडेय,जगदीश मौर्या,रामनिवास तोमर,विवेक तोमर,आदि लोग उपस्थित रहे।
