देवल संवाददाता, गाजीपुर। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लंका बस स्टैंड तथा नगर के अन्य चौराहों पर नगरपालिका में साफ-सफाई व स्वच्छता का संदेश दिया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि नाली में कूड़ा न फेंके। निर्धारित स्थान पर कूड़ा फेंके। मुहल्ले में स्वच्छता का सभी लोग ध्यान रखें। स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है, स्वच्छता से ही आप स्वस्थ रहेंगे और देश समृद्ध रहेगा।
