कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।खबर का असर आनन फानन में पहुंचे दर्जन भर सफाई कर्मचारी साफ हो गया रास्ता और काली जी मन्दिर। मालूम हो विकास खण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत ठेगीप्रतापपुर में सफाई कर्मचारी की मनमानी का दंश ग्रामीण भुगत रहे हैं और झाड़ झंखाड़ के बीच देवस्थानों पर जाने पर मजबूर हैं गांव में स्थित काली जी का स्थान झाड़ियों से घिरा हुआ है की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटो में दर्जनों सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत ठेगीप्रतापपुर पहुंचकर मन्दिर जाने वाली रास्ता और काली जी मन्दिर के आस पास साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया। नवरात्रि पर्व पर बहन बेटियों को मजबूरी में पूजा अर्चना के लिए झाड़ियों से गुजरना पड़ता था जहां हमेशा जहरीले जंतुओं का भय बना रहता था साफ सफाई होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया है। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव अशोक कुमार ने कहा कि देव स्थान और रास्ते पर तत्काल साफ सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है और साफ सफाई की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही भी होगी।
