कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नवागत क्षेत्राधिकारी आलापुर जितेन्द्र कुमार सिंह जी से मुलाकात कर क्षेत्र के समाजसेवियों ने पौधा भेंट करके उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित किया..!!
इस अवसर पर नव्या ग्रीन फॉउण्डेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य,आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम गौतम ,दैनिक भास्कर के पत्रकार रामू गोंड तथा मोहम्मद लाइक खान उपस्थित रहे..!!
समाजसेवियों ने पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का संदेश दिया उन्होंने आशा व्यक्त की कि जितेन्द्र कुमार सिंह जी के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति,सुरक्षा,कानून-व्यवस्था और आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा..!!
समाजसेवियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि एक पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं,बल्कि सकारात्मक सोच,नई उम्मीद और बेहतर भविष्य का संदेश भी है..!!
