देवल संवाददाता, बूढनपुर (आजमगढ़)। सरकार जहां लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, वहीं महराजगंज थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव निवासी तोता सोनकर ने भारतीय स्टेट बैंक की महराजगंज शाखा के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि जमीन पर लोन लेने के लिए फाइल तैयार कराने में उसके लाखों रुपये खर्च हो गए, लेकिन अब तक ऋण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
तोता सोनकर के अनुसार, उन्होंने अपनी जमीन पर ऋण लेने के लिए भारतीय स्टेट बैंक, महराजगंज में आवेदन किया था। इसके लिए बैंक में लोन की फाइल भी तैयार कराई गई। पीड़ित का आरोप है कि कागजी कार्रवाई के नाम पर उनसे लाखों रुपये खर्च कराए गए। उन्हें बताया गया था कि उनकी फाइल 15 सितंबर को मुख्यालय भेज दी गई है, लेकिन जब उन्होंने इसकी जानकारी करने का प्रयास किया तो पता चला कि फाइल अभी तक मुख्यालय नहीं पहुंची है।जब बैंक जाते है तो फील्ड अफसर राकेश यादव, व शाखा प्रबंधक कौशल तिवारी द्वारा भगा दिया जाता दुर्व्यवहार किया जाता है डाट कर भगा दिया जाता है सरकार का नाम खराब किया जा रहा है पीड़ित ने अविलम्ब कार्यवाही की मांग की है
