देवल संवाददाता, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद के कुल 23 मतदान केंद्रों एवं बूथों पर 558 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।
शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
अक्टूबर 23, 2026
0
Tags
