देवल संवाददाता, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ के सेनानायक श्री सुशील कुमार शुक्ला, IPS के दिशा-निर्देशन में वाहिनी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल परिसर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में समाज में गांधीवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार हेतु महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित *चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 की छात्रा अंशिका चौहान ने प्रथम स्थान,कक्षा 8 की यशस्वी विश्वकर्मा व कक्षा 5 की वंदना चौहान ने द्वितीय तथा कक्षा 8 की अनुष्का प्रजापति व कक्षा 5 की सृष्टि कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक श्री जितेंद्र चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक सेनानायक डॉ. अजय विक्रम सिंह, शिविरपाल श्री अमरनाथ यादव, पी.एम.एस. प्रभारी पी.सी. श्री राहुल मद्धेशिया, प्रभारी सहायक स्वास्तिक पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, विचारों एवं सिद्धांतों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
