देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) आजमगढ़ वाराणसी एनएच-233 के भीरा मार्ग चौराहे पर मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी UP 65 QT 9305 ने डिवाइडर के पास टिकरगाढ के तरफ से आकर खड़े बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बाइक सवार मोबीन (30) पुत्र इस्लाम निवासी टिकरगाढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पीआरबी-112 पुलिस ने घायल मोबीन तथा पिकअप चालक रमाकांत यादव (32) पुत्र राजेंद्र यादव, निवासी मणी ग्राम बढ़खणा, थाना चंदवक को तत्काल लालगंज स्थित सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मोबीन की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि पिकअप चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि मोबीन बाइक से फेरी का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चे हैं जिन्नत 14 वर्ष, एहसान 12 वर्ष, सनम 10 वर्ष, फैजल 5 वर्ष।हादसे की खबर से पत्नी शैयदा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीआरबी चालक बृजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना लालगंज पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में बाइक चालक गंभीर रुप से घायल, वाराणसी हायर सेंटर रेफर, पीआरबी-112 ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
अक्टूबर 06, 2026
0
Tags
