देवल संवाददाता, बूढनपुर आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के किरतू पुर गांव में बसंत मोदनवाल पुत्र रामजीत मोदनवाल के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दो सीकड़ सोने की अंगूठी चार सोने की मांग टीका एक सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य कीमती गहने व 73000 नगदी की चोरी कर ली हालांकि गहनो की कीमत 10 लाख रुपए की कीमत बताई जा रही है बताते चले कि बसंत मोदनवाल की पत्नी की मृत्यु आज के 13 दिन पूर्व हो गई थी आज तेरहवी है चोरों ने मौका पाकर घर को खंगाल लिया वहीं बगल में श्री प्रकाश राय पुत्र कैलाश राय के मकान में ताला बंद था जिनका तोड़ने की कोशिश की ईश्वरपुर पवनी गांव में जसराज प्रजापति पुत्र दुब्बर प्रजापति के घर भी अज्ञात चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली हालांकि सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही बूढनपुर चौकी की पुलिस पहुंची दोनों पुलिस सीमा विवाद में कुछ देर तक उलझी रही लेकिन बाद में कप्तानगंज थाने पर पीड़ित ने तहरीर दी इस चोरी को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है लोगों ने अभिलंब चोरों को पकड़ने की मांग की है इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया की तहरीर प्राप्त हो चुकी है मामले की जांच के बाद जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
कप्तानगंज के कीरतुपुर में शटर तोड़कर ₹10 लाख के गहने और ₹73,000 नगद पार
अक्टूबर 08, 2026
0
Tags
