देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। स्व० आर०के० दत्ता के पुष्य तिथि व इंजीनियर्स दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के वैनर तले जितेन्द्र कुमार तिवारी जनपद अध्यक्ष महासंघ के अध्यक्षता में प्रतिवर्ष की भाँती इस वर्ष भी हवन, रक्तदान, गरीब नरायण भोज, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त अभियन्त्रण विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा स्क्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया तथा 72 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से इजीनियर सतोष कुमार सिंह जनपद अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग, जितेन्द्र कुमार तिवारी जनपद अध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, अमित कुमार शुक्ला, छब्बूलाल मण्डल उपाध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, प्रमोद कुमार चौधरी जनपद सचिव,जितेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, सुमित सिंह , योगेन्द्र सिंह,राम प्रवेश पाल,विनोद कुमार, भागीरथी चौहान, रामबाबू केशरी, रवि प्रताप मौर्या, कालिन्द्र, विष्णु प्रकाश यादव, संजीत कुमार, रामटहल, राजेश कुमार शर्मा, राम प्रवेश पाल, आकांक्षा कसेरा,राजेश कुमार, सुनिल कुमार, आदि कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
