देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना ओबरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-153/2025, धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(2) बीएनएस* में वांछित अभियुक्त इश्तियाक खान पुत्र सुल्तान खान, निवासी GF-5 सिग्नेचर स्क्वायर बिल्डिंग, शिव नगर कॉलोनी, डिग्री कॉलेज के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 50 वर्ष को दिनांक 09.09.2026 को समय करीब 15:15 बजे मुम्बई के थाना चूनाभट्टी क्षेत्रांतर्गत प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमाण्ड स्वीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया।
*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-*
वादी सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा आरोप लगाया गया कि उनकी पत्नी रिंकी श्रीवास्तव के नाम ग्राम बिल्ली मारकुण्डी स्थित गिट्टी/बोल्डर (डोलोस्टोन) का 10 वर्षीय खनन पट्टा दिनांक 07.10.2023 से 06.10.2033 तक स्वीकृत एवं पंजीकृत है। उक्त खनन पट्टे से सम्बन्धित विभागीय एवं अभिलेखीय कार्यवाही की जिम्मेदारी अभियुक्त इश्तियाक खान को दी गयी थी।
अभियोग के अनुसार अभियुक्त द्वारा पट्टाधारक के नाम से की जाने वाली विभिन्न औपचारिकताओं को कथित रूप से मेसर्स राधिका इंडस्ट्रीज के नाम से संचालित कराया गया तथा सरकारी विभागों/बैंकों में फर्जी हस्ताक्षर, कूटरचित शपथ पत्र, प्रार्थना पत्र, आवेदन एवं अन्य दस्तावेजों का प्रयोग किया गया। साथ ही खनन पट्टे से सम्बन्धित हिसाब-किताब में हेराफेरी एवं गबन के आरोप भी लगाये गये हैं। प्रकरण की जानकारी होने पर वादी द्वारा अभियुक्त से वार्ता का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गयी।
*मुम्बई तक पहुंची ओबरा पुलिस की कार्रवाई-*
अभियोग पंजीकृत होने के बाद से वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना ओबरा पुलिस द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं सम्भावित ठिकानों पर तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त इश्तियाक खान मुम्बई के थाना चूनाभट्टी क्षेत्रांतर्गत प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना पर थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी तथा अभियुक्त की पहचान की तस्दीक करते हुए दिनांक 09.09.2026 को समय करीब 15:15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमाण्ड स्वीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
इश्तियाक खान पुत्र सुल्तान खान, निवासी GF-5 सिग्नेचर स्क्वायर बिल्डिंग, शिव नगर कॉलोनी, डिग्री कॉलेज के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 50 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस/एसओजी, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अमित कुमार सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम पाण्डेय, सर्विलांस/एसओजी, जनपद सोनभद्र।
