देवल संवाददाता, मऊ। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटियाँ में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा का गरिमामय समापन आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष पखवाड़ा का मुख्य आकर्षण कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद को समर्पित रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर अभिषेक आदित्य,जॉइंट डायरेक्टर गरिमा जैसवाल,रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जैसवाल,जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर दीपिका जैसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।पखवाड़े में निबंध,काव्य पाठ, वाद-विवाद,सुलेख,भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राइमरी से सीनियर विंग तक के बच्चों ने भाग लिया।प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे जी का गरिमामय उद्बोधन-हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं,अपितु हमारे संस्कार,हमारी संस्कृति और हमारी राष्ट्रीय एकता की आत्मा है। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सदैव अपनी मातृभाषा के संवर्धन के लिए संकल्पित है।उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा का गरिमामय उद्बोधन-मुंशी प्रेमचंद जी की रचनाएं आज भी हमें मानवता और नैतिकता का पाठ पढ़ाती हैं। हमारे विद्यार्थियों ने जिस ओज और आत्मविश्वास के साथ हिंदी के गौरव को प्रस्तुत किया है,वह अत्यंत सराहनीय है। हिंदी का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है।
अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
