देवल संवाददाता, गाजीपुर। सैदपुर के उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के दिशा निर्देशानुसार मंगलवार को तहसीलदार सुमन यादव ने बुल्डोजर चलाकर भितरी बाजार मे अतिक्रमण हटवाया इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक इन्द्रप्रताप सिंह,लेखपाल अमित कुमार,ग्राम विकास अधिकारी सुधीर यादव,पुलिस चॊकी प्रभारी अनुज कुमार सिंह सहित काफी संख्या मे पुलिस कर्मी मौजूद थे। भितरी बाजार मे अतिक्रमण के चलते बरसात का पानी तथा नाबदान का गन्दा जल मुख्य मार्ग पर इकठ्ठा होकर आवागमन प्रभावित करता था।दुकानदारॊ द्वारा नाली पाटकर व चबूतरा निर्माण कर अवॆध रूप से कब्जा किया गया था जिसका खामियाजा आम नागरिकों सहित स्कूल जाने वाले बच्चों को भुगतना पङता था।उसी गन्दे जल मे प्रवेश कर आना जाना पङता था। दो जेबीसी से दर्जनों दुकानों से कब्जा हटाया गया।तहसीलदार सुमन यादव ने बताया कि भितरी बाजार में जलजमाव की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर नाली और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई किया जायेगा।
