कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।कवि , मंच संचालक , योग प्रशिक्षक एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ की नई प्रेरक पुस्तक ‘जीत का जुनून’ शीघ्र ही पाठकों के बीच उपलब्ध होगी । पुस्तक में 101 चुनिंदा प्रेरक मुक्तकों को शामिल किया गया है । सरल एवं सहज भाषा में रची गई यह पुस्तक विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, युवाओं तथा संघर्षशील लोगों को मेहनत, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास के लिए प्रेरित करेगी। छोटी पॉकेट बुक के रूप में तैयार की गई यह पुस्तक आसानी से साथ रखकर पढ़ी जा सकेगी । लेखक के अनुसार , “ इस पुस्तक का उद्देश्य निराशा के क्षणों में पाठक के भीतर उम्मीद, ऊर्जा और आगे बढ़ने का जज़्बा जगाना है । ” ‘जीत का जुनून’ — शीघ्र ही पाठकों के हाथों में ।
‘ जीत का जुनून ’ मोटिवेशनल शायरी पॉकेट बुक लेकर आ रहे हैं डॉ. तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
सितंबर 16, 2026
0
Tags
