बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम अपनी बेहतर इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई। गुरुवार को बांग्लादेश का सामना चीन की महिला टीम से होना था। हालांकि, गीली आउटफील्ड के कारण यह मैच रद हो गया।
आइची प्रान्त के निशिन शहर के कारोजी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाला यह T20 मैच टॉस हुए बिना ही रद कर दिया गया। बांग्लादेश अभी ICC की T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 10वें स्थान पर है, जबकि चीन 36वें स्थान पर है।
अगर भारत-जापान का मैच भी किन्हीं कारणों से नहीं होता है तो बेहतर रैंकिंग के चलते भारतीय टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाएगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस प्रतियोगिता की मौजूदा चैंपियन है। टूर्नामेंट केवल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
चीन महिला टीम
झेंग लिली, सुन मेंग याओ, मिंग्यू झू, हान लिली, झांग जियांगक्सू, जी मेई (विकेटकीपर), हुआंग झूओ (कप्तान), यांग यू जुआन, चेन जिन्यू, मेंगटिंग लियू, जू कियान, वेनजिंग यिन, जी जिन्यू।
बांग्लादेश महिला टीम
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना।
