देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) लालगंज तहसील परिसर में न्यायिक प्रक्रियाओं को सुगम और त्वरित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। तहसीलदार लालगंज सूर्य प्रकाश सरोज ने परिसर का विस्तृत निरीक्षण करने के बाद न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक लालगंज तथा न्यायालय तहसीलदार न्यायिक लालगंज के नए भवनों के निर्माण हेतु भूमि चिह्नित किया। तहसीलदार सूर्य प्रकाश सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि चिह्नित भूमि पर मंगलवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। नए न्यायालय भवनों के बन जाने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी।भूमि आवंटन व निरीक्षण के इस विशेष अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नंदलाल तथा अवर अभियंता जगदीश गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहे।
लालगंज तहसील परिसर में न्यायालय भवनों के लिए भूमि किया चिन्हित, मंगलवार को होगा भूमि पूजन
सितंबर 14, 2026
0
Tags
