कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।देवस्थान व खेल मैदान पर अवैध कब्जा ग्रामीणों की शिकायत पर पैमाइश के हफ्ते भर बाद भी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।ज्ञात हो ग्राम चांडीपुर कला में सार्वजनिक देवस्थान और खेल मैदान की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे की खबर का तहसील प्रशासन ने संज्ञान तो लिया लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस कार्यवाही करने में सुस्ती दिखाई दे रही है। तहसील प्रशासन ने क्षेत्रीय लेखपाल समेत दो सदस्यीय टीम को मौके पर भेजकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों की मौजूदगी में जमीन की नापजोख (पैमाइश) कराई थी।पैमाइश के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शिकायत करने वाले ग्रामीण ग्राम प्रधान श्रीमती शशिकला, दयाराम, सुबराती एवं प्रधान प्रतिनिधि कोमल आदि ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व से पश्चिम 32 मीटर और उत्तर से दक्षिण 64 मीटर के बड़े भूभाग पर अवैध कब्जा पाया गया, जिसमें से करीब 60% हिस्से पर पक्का निर्माण खड़ा कर लिया गया है।लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि पैमाइश संपन्न हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण गिराने या कब्जा हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासनिक ढिलाई का फायदा उठाकर भू-माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा हटाने को तैयार नहीं हैं जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बगल में चल रहे ईंट भट्ठे जिसके मालिक दयाराम को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं पर्यावरण नियमों के अनुसार, ईंट-भट्ठे की स्थापना आबादी, स्कूल या अन्य संवेदनशील स्थलों से निर्धारित सुरक्षा दूरी (मानकों के अनुसार कम से कम 500 से 800 मीटर) पर होनी चाहिए। इसके बावजूद ईंट भट्ठा प्राथमिक विद्यालय से महज 100 मीटर और आबादी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर निर्बाध रूप से संचालित हो रहा है।अभिलेखों में गाटासंख्या 551 'देवस्थान' के रूप में दर्ज है जबकि गाटा संख्या 553 (क्षेत्रफल 0.0650 हेक्टेयर) अभिलेखों में 'खेल मैदान' के रूप में दर्ज हैं।
