कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अभियान के संयोजक एवं सह संयोजकों के साथ अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना हम सभी की जिम्मेदारी है। अभियान के संयोजक एवं सह संयोजकों से कहा कि निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ संपन्न कराएं तथा प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन की मूल भावना है और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है।
जिलाध्यक्ष ने अब तक आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यक्रमों के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर चलेगा। कार्यकर्ता अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाना चाहिए।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ विनोद कुमार,जिला मंत्री अखण्ड प्रताप वर्मा, अंजू पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला कार्यालय मंत्री संतोष सिंह बबलू, आईटी जिला संयोजक मनीष मिश्र,अंकित अग्रहरि,गिरीश चंद्र वर्मा,अरुण राजभर आदि शामिल रहे।
