कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना सम्मनपुर क्षेत्र के कुर्की बाजार में शराब ठेके के पास 13 सितंबर 2026 को स्नैक्स की दुकान चलाने वाले रामकिशन के साथ विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया। घटना में घायल रामकिशन को पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार, रामकिशन की स्नैक्स दुकान पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मारपीट में वे घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। थाना सम्मनपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद व प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने मामले की जानकारी दी।यह घटना एक बार फिर उस समस्या की ओर इशारा करती है, जो शराब ठेकों और उनके आसपास संचालित चखने-स्नैक्स की दुकानों पर आए दिन देखने को मिलती है। विवाद और मारपीट की घटनाएं इन जगहों पर बार-बार दोहराई जाती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार स्तर पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता दिखता।इसी तरह की स्थिति जनपद मुख्यालय पर भी है। निविहया पोखरा ब्लॉक के सामने गांधीनगर क्षेत्र में अधिकांश कंपोजिट दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों के आसपास रखना सेंटर और चकना सेंटर खुले हुए हैं, जहां लोग बैठकर शराब पीने की व्यवस्था कर लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं जगहों पर आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं।लोगों की मांग है कि कंपोजिट दुकानों के आसपास बैठकर पीने की इस व्यवस्था पर तुरंत विराम लगाया जाए। रखना सेंटर और चकना सेंटर को बंद करने तथा इन इलाकों में नियमित निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौजूदा मामले में जांच तेज की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
शराब ठेके के पास मारपीट में मौत, कंपोजिट दुकानों के आसपास बैठकर पीने की व्यवस्था पर रोक की मांग
सितंबर 14, 2026
0
Tags
