देवल, ब्यूरो चीफ,आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी का पीडीए जन पंचायत जनपद सोनभद्र के विधानसभा क्षेत्र-403-दूधी के ब्लॉक बभनी के ग्राम दरनाखाड में लगाया गया। पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा आदिवासियों को सम्मान देने का काम किया और जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी बने थे, तो इस आदिवासी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कार्य किया था । जिसमें आदिवासियों के लिए आरक्षण को लागू करवा कर हर समाज के लोगों को ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पदों पर आदिवासियों को अधिकार दिलाने का काम किया और समाज में समानता लाने का काम किया ।
आज नेताजी के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने आदिवासियों के लिए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में दुद्धी विधानसभा के लिए ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया और दुद्धि विधानसभा को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया ।इसलिए हम सभी आदिवासियों की जिम्मेदारी है कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक वोट दिला कर ऐतिहासिक वोट से जीतने का काम करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक पार्टी है जिन्होंने आदिवासियों के लिए समाजवादी पेंशन लोहिया आवास वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन दिलाने का काम किया और आदिवासियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम किया । हम सभी आदिवासियों एवं हर समाज की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताकर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को बनाने का काम करें । दुद्धी विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जो हमेशा समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटो से जीतने का काम करती है और उच्च सदन तक पहुंचने का काम करती है।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से रवि बिंद पन्नालाल अवध नारायण यादव बिरझन रामनारायण गौड़ कन्हैया लाल अशोक खरवार नंदलाल खरवार विजय शंकर यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।