देवल संवाददाता, बूढनपुर आज उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव मुबारकपुर के परिसर में VIRBAC संस्था द्वारा प्रदान किए गए 70 सेट डेस्क ब्रैच का उद्घाटन कार्यक्रम तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह एवं ICT तथा निपुण लक्ष्य के लिए प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री विनोद कुमार मौर्य का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में VIRBAC संस्था के ABM श्री रोशन कुमार तथा BO कृष्णकांत शुक्ला उपस्थित हुए। साथ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार मौर्य तथा राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह की गरिमा में उपस्थित थी। कार्यक्रम में ARP श्री निखिल कुमार सिंह,शैलेश सिंह पवन कुमार चौबे तथा वरिष्ठ शिक्षक श्री नागेंद्र दुबे,हरिराम तिवारी,सुनील सिंह,पवन सिंह,मनोज दुबे,सर्वेश सिंह नीरज सिंह,वीरेंद्र शुक्ला,अभिनव सिंह, संतोष यादव,आशुतोष सिंह , तनीषा सिंह सहित अनेको शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा प्रवीण कुमार मिश्र द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर,रीता सिंह,तृप्ति रानी, सोना देवी तथा के द्वारा तैयार की गई बच्चियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। विद्यालय के स्टाफ श्री अकरम आजम श्री रामजतन मौर्य दिलीप कुमार तथा राम प्रकाश गुप्ता द्वारा आये हुए सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।पूरा कार्यक्रम ग्राम प्रधान श्री प्रमोद कुमार यादव के द्वारा संपन्न कराया गया।
बूढ़नपुर के सरकारी स्कूल का बदला कायाकल्प! 70 सेट डेस्क-बेंच के साथ राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक प्रदीप सिंह सम्मानित
सितंबर 21, 2026
0
Tags
