देवल संवाददाता, गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25000/- रु0 के ईनामिया अभियुक्त को एक अदद 0.315 बोर देशी तमंचा व एक अदद 0.315 बोर जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में उ0नि0 अरविन्द कुमार व उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्रांतर्गत महादेवा मन्दिर से लगभग 100 मीटर पहले 01 नफर अभियुक्त को एक अदद अवैध देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ नसीरुद्दीन उर्फ नाटा नट पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम मनिया मिर्जाबाद थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 297/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त थाना भांवरकोल पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित है ।
