देवल संवाददाता, मऊ। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी के नाम का पत्रक प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को पत्रक/ज्ञापन देकर रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो जर्जर और जीर्ण शीर्ण अवस्था में खंडहर के रूप में है। यह 35 वर्ष पूर्व रतनपुरा मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर दूर दक्षिण तरफ जोगापुर गांव में उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित होकर के चल रहा है। यह रतनपुरा ब्लाक के सामने स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां सांप-बिच्छू-हिंसक जानवर आदि रहते हैं यह बेकार पड़ी हुई भूमि है। पूरी बिल्डिंग बरसात में जर्जर भवन में पानी टपक रहा है यह भूमि लगभग 2 एकड़ (06400 हेक्टर) है। इसे जनहित में निःशुल्क रोडवेज विभाग को देकर परिवहन विभाग का बस डिपो बनाने की मांग की है। इस पर परिवहन विभाग का बस डिपो बन जाने से रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय से लखनऊ-दिल्ली-कानपुर-इलहाबा द-वाराणसी-गोरखपुर आदि जगहों के लिए बसें चलेंगी,इससे क्षेत्र की जनता को बहुत ही लाभ होगा। पत्रक ज्ञापन के देते समय स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजय तिवारी जी,विषम सिंह,संजीव कुमार सिंह,विजय तिवारी,अमरनाथ सिंह,रमेश शर्मा,शिव बली सिंह,शिवम,आरती देवी,विभा चौहान,नन्हक राम,आदि उपस्थित रहे।राकेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र देकर रतनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोडवेज विभाग का डिपो बनाने के पत्र को प्रभारी जिला अधिकारी ने देखा और कहा कि इस पर कार्यवाही की जाएगी।
