संतोष,देवल ब्यूरो,आजमगढ़ जिले के कोयलसा ब्लाक अंर्तगत अटहरा गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों को यूनीफार्म का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य ने कहा कि यहां के बच्चों ने अपनी प्रतिभा के बल पर सबका मन मोह लिया। इस विद्यालय के बच्चों ने न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए अपितु विज्ञान प्रदर्शनी में इस तरह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कि लोग आश्चर्य चकित रह गए और इनकी इस प्रतिभा के लिए स्कूल के मेहनती,ज्ञानवान शिक्षकों की प्रसंशा किये बिना नहीं रहे। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मौर्य ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यह कहा कि वास्तव में यहां के बच्चे काफी होनहार और हुनरवान है जिसका श्रेय शिक्षकों व हमारे जागरूक अभिभावकों को जाता है। मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर रामकेश वर्मा प्रधानाध्यापक, श्रीकेश वर्मा, सुशील उपाध्याय, संतोष सिंह, राकेश यादव, पुनीता त्रिपाठी, बृजेश कुमार राय, रविंद्र कुमार खंडूरी, ललिता, सुभावती शर्मा, जितेन्द्र दूबे, संगीता, अविनाश उपाध्याय, प्रियंका यादव, विकास वर्मा, रामदरश वर्मा सोभा वर्मा, रूद्रल वर्मा,रामनयन वर्मा, पंकज दूबे, अजीत सिंह, रामपति वर्मा आदि मौजूद रहे। प्राध्यापक रामकेश वर्मा ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कोयलसा के अटहरा विद्यालय में यूनीफार्म वितरण समारोह; खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य ने परखी बच्चों की मेधा, शिक्षकों को सराहा
अगस्त 03, 2026
0
Tags
