देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को जनपद के पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिताl का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया तथा बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर फ्लैग तैयार किए।
कार्यक्रम में अंशिता वर्मा, अध्यक्षा वामा सारथी गुंजन जरोली, सचिव वामा सारथी एवं मोहम्मद नदीम, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट फ्लैग मेकिंग करने वाले बच्चों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
