देवल, ब्यूरो चीफ,समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र 9 अगस्त 2026 को जनपद सोनभद्र के विधानसभा 403 दुद्धी में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज हम लोग ऐसा दिवस मना रहे हैं जो आदिवासियों के नाम से जाना जाता है । आदिवासी समाज हर क्षेत्र में आगे है । इसके बाद भी लोग आदिवासी समाज को आदिवासी कहते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी वह ऐसे महान नेता थे जिन्होंने अपनी राजनीति में यह साबित कर दिया कि कोई वर्ग आदिवासी समाज नहीं होता हर आदिवासी का इतिहास रहा है । वह हर क्षेत्र में अपनी भूमिका दिखाने का काम किया है । श्रद्धेय नेता जी की नीतियों की देन है कि आज हर समाज हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए निरेंद्र प्रताप सिंह गौड़ एवं सुनील गोंड ने कहा कि हम सभी आदिवासी समाज को एक जूट होकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद सईद कुरैशी त्रिपुरारी गौड़ अवध नारायण के साथ उच्च क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित थे ।