आमिर, देवल ब्यूरो ,डोभी,जौनपुर। भाजपा डोभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह गोलू के नेतृत्व व महामंत्री संजय सोनकर के संयोजकत्व में भव्य तिरंगा यात्रा अटल पार्क बीरीबारी से चंदवक स्थित गांधी पार्क तक चार किमी लंबी यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकताओं द्वारा भारत माता की जयकारे सहित लगाए गए अन्य गगनभेदी राष्ट्रीय नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत लोगों ने रास्ते में जगह जगह यात्रा का स्वागत करते हुए समर्थन दिया। यात्रा में वरिष्ठ नेता डा. विनोद कन्नौजिया, जिला पंचायत सदस्य उषा किरन, पूर्व जिला मंत्री डॉ. महेंद्र प्रजापति, आर डी चौधरी, मंडल प्रभारी अतुल कुमार पांडेय,पंकज सिंह, अभिषेक सिंह प्रधान,प्रवीण कुमार सिंह, राज सिंह, विनीत सिंह, सूरज प्रजापति, चंदन पाठक,अनिल पांडेय, आशुतोष चौबे,पिंटू सिंह, शुभम सिंह, मृत्युंजय सिंह, धर्मदेव सिंह ,अशोक कुमार पांडेय सहित अन्य लोग सम्मिलित थे।
