कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में भूमि विवादों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में जनपद के समस्त तहसीलों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संबंधित उप जिलाधिकारीगण/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी/नायब तहसीलदार, लेखपाल की उपस्थिति में विशेष भूमि विवाद निस्तारण चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर भूमि से संबंधित विवादों का किया निस्तारण किया गया।
इसी के क्रम में सोमवार को तहसील जलालपुर में विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग की विशेष टीमों द्वारा चौपाल आयोजित की गई। चौपालों में उपजिलाधिकारी सहित राजस्व अधिकारियों, विकास विभाग के अधिकारियों तथा संबंधित लेखपालों की उपस्थिति रहे। उपजिलाधिकारी जलालपुर मधुमिता सिंह ने बताया कि तहसील जलालपुर में उक्त अभियान के तहत धवरुआ में 30, बड़ागांव में 29, खालिसपुर भटौली में 07, अजमलपुर में 14 एवं मरहरा में 14 भूमि विवादों का निस्तारण किया गया।
चौपाल कार्यक्रम के दौरान भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच, पक्षकारों की सुनवाई एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अपने क्षेत्र के समस्त भूमि विवादों एवं उन पर अब तक की गई कार्यवाही का पूर्ण विवरण लेकर उपस्थित रहे। चौपालों में ग्रामीणजन द्वारा अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा गया। शासन की मंशा के अनुरूप भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कराया जा रहा है।
