देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ ) जिला एवं सत्र न्यायालय आजमगढ के तत्वाधान मे ग्राम न्यायालय लालगंज द्वारा सचल न्यायलय गुरुवार को सिसरेडी गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर मे चलाया गया। ग्राम न्यायालय लालगंज आजमगढ़ के न्यायाधिकारी सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छः मुकदमे चिन्हित किये गये थे। तीन मुकदमों का सुलह समझौता के तहत निस्तारण किया गया। जिसमे स्टेट बनाम मनीष निवासी सिसरेडी थाना बरदह जिला आजमगढ, स्टेट बनाम विनोद निवासी सिसरेडी थाना बरदह जिला आजमगढ़ व स्टेट बनाम देवराज प्रजापति निवासी चिल्लूपुर थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ जो लम्बे समय से न्यायालय मे विचारीधीन था। जिसका निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया। मुकदमे के निस्तारण मे अधिवक्ता बधुओ ने सहयोग प्रदान किया जो सराहनीय कार्य है। मौके पर उपस्थित विद्वान अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, प्रतिश कुमार राय एडवोकेट , अरविन्द कुमार राय, चन्द्रमोहन यादव, रामचन्दर यादव, मानवेंद्र व अंशु राय एडवोकेट ने वादकारियो को समय-समय पर विधिक परामर्श देने की प्रतिबद्धता जताई गयी। ग्राम न्यायालय न्यायाधीकारी सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सचल न्यायलय का उददेश्य है कि बढ़ते मुकदमो को सुलह समझौता के माध्यम से कम किया जाय। सही अर्थ मे न्याय वही है जिसमे दोनो पक्ष समझौता करके खुश हो। निर्णय थोपा जाता है। निर्णय मे दोनो पक्ष खुश नही होता है। जैसे घरेलू हिंसा , नाली का पानी आ रहा है व छोटा मोटा विवाद आदि मुकदमो की पैरवी मे बुजुर्गो, पर्दानशीनो, दिब्यागो जो किन्ही कारणो से न्यायालय नही पहुंच पाते है। मुकदमा लम्बे समय से चल रहा है। न्याय दिलाने के लिए न्यायालय चला गांव की ओर। वादी - प्रतिवादी गांव मे न्यायालय के सामने बात कर सकते है। जिससे मुकदमो का निस्तारण हो सकता है। समझौता कराने की कड़ी अधिवक्ता हो सकते है। ग्राम न्यायालय लालगंज न्यायाधिकारी ने कहा कि हर सचल न्यायालय मे कम से कम दो मुकदमे का निस्तारण अवश्य हो। जिससे सचल न्यायालय चलाने के आदेश का पालन हो सके। इस अवसर पर अरविन्द यादव प्रधान, अवधराज यादव, कतराज यादव, फिरतू सिंह, संजय सिंह, रामानुज सिंह, विजय प्रकाश दीक्षित, पेशकार ज्वाला प्रसाद , अर्दली अशोक गौड़ कोर्ट नाजिर उमेश कुमार, रविश यादव सहित अन्य कर्मचारी, अधिवक्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
