देवल संवाददाता, अहरौला। कप्तानगंज थाना क्षेत्र खालिसपुर ग्राम सभा स्थित नई बस्ती में दो बच्चों के पिता ने अपने घर में बृहस्पतिवार को सुबह 10:00 बजे आलवेस्टर के सपोर्ट के लिए लगाई गई बल्ली से साड़ी का फंदे से लटक कर जान दे दी इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों ने घटना की सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी सूचना पर मौके पर कप्तानगंज पुलिस और थोड़ी ही देर में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने परिवार के लोगों और मृतक की पत्नी से घटना के संबंध में जानकारी ली और विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार हरिप्रसाद मौर्य (35) पुत्र सोचन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और दो बच्चों का पिता है परिजनों के अनुसार वह घर पर रहकर सब्जी बेचने का काम करता था और परिवार से किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिया और सुबह 7:00 बजे तक घर पर ही था और 7:00 बजे के बाद वह किसी समय कमरे में लगी बल्ली से साड़ी का फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली।।
