देवल संवाददाता, मऊ।स्थानीय ब्लॉक के सिघाडी मड़ईया बजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जन सैलाब।आस पास के गाँवो से भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ हैं।मंदिर परिसर में बजरंग बली हनुमान, माता दुर्गा,शिव भगवान,गणेश जी के साथ राधा कृष्ण जी की मूर्ति की स्थापना विद्वान् आचार्य पंडित राजेश जी महाराज,व पंडित विनोद पाठक जी के साथ शिवम मिश्र,रोशन पाण्डेय सहित तीन जनपद के विद्वान् आचार्य गणों के द्वारा किया जा रहा हैं! स्थापना के छठे दिन मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के साथ साथ राम चरित मानस पाठ आयोजन किया गया जिसका भंडारा आज दिन में दस बजे से होगा। विदित हो कि मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी इसके पश्चात् सभी मूर्तियों को जलाधीवास, मधुवास,घृत वास कराने के बाद नगर भ्रमण कराने के पश्चात मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया।महा यज्ञ के मुख्य आचार्य राजेश जी महाराज नें बताया कि यह मंदिर क्षेत्र वासियों के लिए संकट मोचन रूप में भक्तों को अभय प्रदान करने वाले साबित होंगे,जिस अभिजीत मुहूर्त में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई हैं क्षेत्र में मंगल ही मंगल होगा। इस अवसर पर मंदिर की स्थापना में अभूतपूर्व योग दान देने समस्त क्षेत्र वासियों का योग दान प्रमुख रहा हैं।
