देवल संवाददाता, कोपागंज।कोपागंज स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा मे बैंक का 119 वां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर शाखा परिसर में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया शाखा प्रबंधक राकेश मीणा द्वारा सभी ग्राहको को बैंक की कार्यप्रणाली तथा सरकार की सामाजिक योजनाओं के बारे में बताया गया कि सभी ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए शाखा प्रबंधक राकेश मीणा ने बताया कि बैंक ऑफ़ बरोदा भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है इसकी स्थापना 20 जुलाई 1908 में बडौदा रियासत में हुआ था इसे बड़ौदा के महाराजा सर सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने स्थापित किया था उनका उद्देश्य था ऋण धन ऑपरेशन और जमा के लिए एक लाभकारी संस्था बनाना जो राज्य और आसपास के क्षेत्र की कला उद्योग और वाणिज्यिक विकास में सहायक हो बैंक ऑफ़ बरोदा का मुख्यालय गुजरात राज्य के बड़ोदरा में स्थित है 19 जुलाई 1969 को भारत सरकार द्वारा बैंक आफ बडौदा को राष्ट्रीयकरण किया गया वर्तमान में बैंक आफ बडौदा भारत की सबसे बड़ी दूसरा बैंक है सामूहिक रूप से केक काटा गय। इस अवसर पर ऋण अधिकारी दीपक गुप्ता विजय कुमार सहित सभी स्टाफ़ सदस्य तथा पीयूष जायसवाल गणेश मिश्रा विजय बहादुर गुप्ता परमेश्वर हिमांशु नितेश अजीजुर्रहमान प्रदीप सहित सैकड़ों गणमान्य ग्राहक मौजूद रहे शाखा प्रबंधक राकेश मीणा द्वारा के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा मिठाई वितरण किया गया।
