कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मालीपुर थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार में मंगलवार सुबह चार पहिया वाहन से आए हमलावरों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पैर में घुटने के पास लगी। घटना में बाजार में भगदड़ मच गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।घायल युवक हाजीपुर गांव निवासी अतुल कुमार यादव ने बताया कि वह खाद खरीदने बाजार आया था और पास की चाय-समोसे की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावर पहुंचे और एक व्यक्ति ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी।पुलिस के अनुसार, घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई हो सकती है। पहले मित्र रहे दोनों पक्षों में विवाद के बाद संबंध खराब हो गए थे। मालीपुर थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ला ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है और आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।
