देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और शक्तिनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब सात कुंतल लहन नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को आबकारी निरीक्षक की टीम एवं थाना शक्तिनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोटा बस्ती और राकिशन मोहल्ला में सघन अभियान चलाकर जांच की। अभियान के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया लगभग सात कुंतल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, महिला हेड कांस्टेबल निधि, महिला कांस्टेबल शिवाली सोनकर, कांस्टेबल उमेश गौतम एवं कांस्टेबल सुजीत कुमार शामिल रहे।
.jpg)