देवल संवाददाता, मऊ। राज्य सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पुनः जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। शासन के इस निर्णय के बाद जिला पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी एक बार पुनः उन्हे सौंप दी गयी है। इसी क्रम में आज प्रशासक नियुक्त होने के उपरान्त प्रथम दिन जिला पंचायत कार्यालय आने पर मनोज राय का भव्य स्वागत कार्यालय परिसर में किया गया। इस समारोह में जिला पंचायत के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी,जनप्रतिनिधि समाजिक कार्यकर्ता जिला पंचायत के समस्त ठेकेदार एवं सम्मानित नागरीक उपस्थित रहे। इस समारोह के दौरान पुष्प गुछ मलाओं एवं अंगवस्त्र पहना कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगो ने उन्हे प्रशासक बनाये जाने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व जिले के विकास कार्यो को नयी गती मिलेगी। अपने सम्बोधन में जिला पंचायत प्रशासक मनोज राय ने सभी का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा सौपी गयी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेगें और जिले के विकास तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उत्तरने के लिए वे निरर्तर कार्य करते रहेगें।
राज्य सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों को पुनः जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त करने के हेतु आदेश जारी
जुलाई 19, 2026
0
Tags
