देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला इकाई में व्यापक फेरबदल करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी नेतृत्व ने नई टीम को संगठन विस्तार और जनसरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
नई नियुक्तियों के तहत धीरज चौबे को संगठन महासचिव बनाया गया है। वहीं शांति वर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, डॉ. ओम शंकर तिवारी और श्रवण कनौजिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा मनदीप सिंह को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मुरली चौहान, परमेश्वर कुमार, रिंकू अग्रहरी, मोहन पांडेय, सुमित मिश्रा और राबिया शेख को जिला महासचिव बनाया गया है।
इसी क्रम में बृजनंदन मौर्य, तेज बहादुर पटेल, विजय भारती, आनंद त्रिपाठी और ओम प्रकाश पटेल को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
