देवल संवाददाता, इन्दारा। इंदारा-वाराणसी रेलवे मार्ग पर इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 4सी स्पेशल में मगंलवार की दोपहर लगभग बारह बजे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। इसके बाद गेटमैन विवेक कुमार गुप्ता ने स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर बाइक सवार की खोजबीन करने में जुट गई।इंदारा रेलवे मार्ग पर मगंलवार को बनी रेलवे क्रासिंग को ट्रेन नम्बर 15716 गरीब नवाज अमृतसर से जयनगर की तरफ जाने के लिए केबिन मैन ने गेट बंद कर रहा था कि इसी बीच अदरी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट बाइक सवार ने फाटक बंद होने से बाइक को निकालने का प्रयास किया। जिस समय वह फाटक पर पहुंचा तो तेज रफ्तार बाइक से फाटक की टक्कर हो गई। 4सी स्पेशल फाटक के बंद होने पर तेज रफ्तार से निकलने की कोशिश की लेकिन जाते जाते रेल फाटक बंद हो गया और बाइक फाटक से टकरा गया। इसके चलते फाटक टूट गया। इससे सड़क मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुँच गए। दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर जंजीर लगाकर पार कराया। रेलवे कर्मचारियों ने तीन घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद गेट बनाया गया। गेटमैन ने तुरन्त सूचना देकर आरपीएफ पुलिस को बुला लिया। मौके पर इंदारा आरपीएफ प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और बाइक सवार की खोजबीन करने में जुट गए। गेट टूट जाने से रेल लगभग चौबीस हजार नौ सौ 76 रूपये की क्षति हुई है।
