देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के चेरुई सहकारी समिति पर गुरुवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पेड़ हैं तो प्राण है अभियान के तहत किसानों को सैकड़ों फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अन्नदाताओं का अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी से सभी सहकारी समितियों का निरीक्षण कर किसानों को उनके रकबे के अनुसार डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। केंद्र सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि किसानों की उपेक्षा की जा रही है, जिससे कृषि व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के जिला संयोजक रामसूरत सिंह खरवार ने भी किसानों और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। कार्यक्रम में दीपक गोंड, विकास जायसवाल, उमा पांडेय, पिंटू जायसवाल, रामबहाल खरवार, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
.jpg)