देवल संवाददाता, मऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार के पिता जी के निधन पर उनके पैतृक आवास,ग्राम लेरो दोनवाल,कोपागंज पहुँचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सुशील कुमार पांडे प्रिंसिपल,शब्दन चौहान,प्रभुनाथ सिंह,अधिवक्ता मोहम्मद अंसारी,अधिवक्ता सिराज अहमद,अधिवक्ता राज कपूर,दिनेश सिंह तथा मनोज सिंह जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अजय कुमार के पिता स्वर्गीय केदारनाथ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि समर्पित की गई।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके श्रीचरणों में विनम्र नमन किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने अजय सिंह के पिता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
जुलाई 28, 2026
0
Tags
