देवल संवाददाता, मऊ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पारंपरिक कारीगरी को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से हलवाई ट्रेड के प्रशिक्षण हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र हरेन्द्र प्रताप ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन 31 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे के बीच जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, मऊ कार्यालय में संपन्न कराया जाएगा।सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल अभिलेखों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। गठित चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर प्रशिक्षण हेतु चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।उपायुक्त उद्योग ने संबंधित अभ्यर्थियों से समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है,ताकि योजना का लाभ प्राप्त कर वे अपने कौशल का विकास करते हुए स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 31 जुलाई से
जुलाई 29, 2026
0
Tags
