कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । विश्वविख्यात हज़रत सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह किछौछा शरीफ पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य घनश्याम चंद्र खरवार ने बैंगलोर से आए मौलाना नैय्यर आलम के साथ दरगाह पर हाज़िरी दी। इस दौरान उन्होंने अकीदत के साथ फूल, चादर, इत्र व खुशबू पेश कर मुल्क में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।दरगाह पर फ़ातिहा के बाद नेताओं ने देश की तरक्की, सामाजिक सौहार्द तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष दुआ की। साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने की भी कामना की।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर, कमलेश कुमार, आबिद सिद्दीकी, मोहम्मद मातूफ, दबीर अहमद एडवोकेट (पूर्व कोषाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, अम्बेडकरनगर) सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मौजूद नेताओं ने कहा कि दरगाह किछौछा शरीफ सदियों से गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती रही है। उन्होंने समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की दुआ की।
दरगाह किछौछा में बसपा नेताओं ने पेश की चादर, देश में अमन-चैन और 2027 में पार्टी की सरकार बनने की मांगी दुआ
जुलाई 22, 2026
0
Tags
