कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत वितरण तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर ओवरलोड वितरण परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि एवं आवश्यकतानुसार नए वितरण परिवर्तकों की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग तथा बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज, विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है।
बिजनेस प्लान के अंतर्गत फूलपुर बाजार में 100 केवीए वितरण परिवर्तक की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए की गई। वहीं फत्तेपुर अजमेरी बादशाहपुर, जल्लापुर (प्रदीप सिंह के बाग के पास), महादेवा घाट (पवन माली के घर के पास) तथा रसूलपुर (रिंकू वर्मा की दुकान के पास) स्थित 25 केवीए वितरण परिवर्तकों की क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए कर दी गई। इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में बढ़ते विद्युत भार का प्रभावी समाधान होगा तथा ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार कम होने से विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनेगी।
कार्यों का स्थलीय निरीक्षण अधिशासी अभियंता ई. मोहित कुमार एवं उपखंड अधिकारी ई. वीरेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता बनाए रखने एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
अवर अभियंता संजय कुमार यादव ने बताया कि क्षमता वृद्धि के उपरांत संबंधित क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार कम होगा, तकनीकी खराबियों एवं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी। विभाग भविष्य में भी उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय अवर अभियंता ई. संजय कुमार यादव द्वारा विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण, विद्युत तंत्र के आधुनिकीकरण तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। परिणामस्वरूप विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, ओवरलोडिंग एवं लो-वोल्टेज की समस्याओं में कमी आई है तथा उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन एवं माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी के नेतृत्व में प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में हो रहे आधारभूत सुधारों की सराहना की। साथ ही अधिशासी अभियंता ई. मोहित कुमार, उपखंड अधिकारी ई. वीरेंद्र कुमार शुक्ला तथा क्षेत्रीय अवर अभियंता ई. संजय कुमार यादव के नेतृत्व में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हित में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस जनहितकारी कार्य के सफल क्रियान्वयन में अधिशासी अभियंता ई. मोहित कुमार, उपखंड अधिकारी ई. वीरेंद्र कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन तथा अवर अभियंता संजय कुमार यादव के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के समस्त तकनीकी एवं लाइन स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराया गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई तथा उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई।
