देवल संवाददाता, NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत का सफल निस्तारण, होल्ड कराई गई धनराशि खाताधारक के खाते में लौटाई गई। दिनांक 15.01.2026 को अबू हमजा पुत्र मो0 खालिद निवासी नन्दाव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा गलतीवश ₹2,000 एक गलत UPI नम्बर पर स्थानांतरित हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33101260012032 दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना सरायमीर की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त धनराशि को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर दिनांक 10.06.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से होल्ड की गई संपूर्ण धनराशि ₹2,000 पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
