देवल संवाददाता, दिनांक 10.06.2026 को थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 2(b)(xvii)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में गैंग लीडर रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर तथा गिरोह के सदस्य आविद पुत्र आसिक अली निवासी तेतारपुर थाना बाजार शुक्ल जनपद अमेठी एवं अखिलेश कुमार पुत्र सुदामा यादव निवासी ताहिरपुर थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर नामजद हैं। अभियोग की विवेचना उ0नि0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र सुदामा यादव निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर को ओहनी अण्डरपास, थाना तहबरपुर क्षेत्र से समय 19:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
तहबरपुर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल गैंग के सक्रिय सदस्य को दबोचा, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित
जून 11, 2026
0
Tags
